बिहार में पत्रकारों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव ने क्या कहा…..
बिहार में पत्रकारों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव ने क्या कहा…..
बिहार विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि अब ख़बर ट्वीट करने पर मामला दर्ज हो रहा है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना था कि जब ये बात उनके संज्ञान में आई तो मुख्यमंत्री कार्यालय से पूछा गया कि जो भी स्थिति है, उसकी सही जानकारी दी जाए. लेकिन जो जानकारी मिली है, उस आधार पर पता चला है कि ट्वीट करने पर एफआईआर कराने का आरोप गलत है. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को भी इस संबंध में मीडिया के सामने वस्तुस्थिति साफ़ करने के लिए कहा है.
राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में पत्रकारों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उनको काम करने से रोकने की कोशिश हो रही है. लोकतंत्र की हत्या कराई जा रही है. पत्रकार और मीडिया समूह को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है.
बिहार में पत्रकारों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव ने क्या कहा…..
जानकारी के लिए बता दें कि बिहार विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्रकारों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराने का मामले पर नीतीश कुमार ने कहा कि अधिकारियों द्वारा उन्हें बताया गया है कि ये बात सही नहीं है. लेकिन तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में पत्रकारों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उनको काम करने से रोकने की कोशिश हो रही है. लोकतंत्र की हत्या कराई जा रही है. पत्रकार और मीडिया समूह को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है.

Post a Comment